
अनुमति की आड़ में अधिक पेड़ कटवाने पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ कोतवाली पुलिस ने आम के हरे पेड़ काटने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वन दरोगा जयपाल सिंह की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव नानपुर के जंगल में आम के हरे पेड़ बाग मलिक ने कटवा दिए। आम के बाग के मालिक सत्यम सिंगल निवासी पंचशील कॉलोनी मेरठ ने 24 में से 16 वृक्षों के कटान की अनुमति ली थी और अनुमति की आड़ में उसने अधिक पेड़ काट दिए। बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने अनुमति की आड़ में गांव पलवाड़ा थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में आठ पेड़ कटवा दिए। इसके बाद पुलिस ने सत्यम सिंघल और आमिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























