
गढ़: अस्पताल पर फ्लेक्स लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक की मौत, दो झुलसे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की स्याना रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल की इमारत पर गुरुवार को फ्लेक्स लगाने के दौरान हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि इस दौरान दो अन्य झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
20 वर्षीय बिलाल पुत्र फारूक निवासी मोहल्ला आदर्श नगर गफ्फार कॉलोनी अपने दो साथियों के साथ स्याना रोड पर स्थित अस्पताल की इमारत पर फ्लेक्स लगा रहा था। अस्पताल के ऊपर से गुजर रही 11,000 की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से तीनों मजदूर झुलस गए। इस कारण बिलाल मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। बिलाल के साथ दिलशाद निवासी मोहम्मदपुर रुस्तमपुर, बहादुरगढ़ और अमरेश निवासी नयागांव भी झुलस गए। इसके बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने बिलाल को मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
DD Tuff के यहां हर साइज का शीशा नए डिजाइन में उपलब्ध: 9410853586


























