
गढ़मुक्तेश्वर: क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर किया उद्घाटन
हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर में शौर्य शक्ति फाउंडेशन के पदाधिकारी आशुतोष शर्मा खेलों को बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में गढ़मुक्तेश्वर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। आशुतोष शर्मा ने बताया क्रिकेट टूर्नामेंट में 20 से अधिक टीम खेल रही हैं और 250 से अधिक नौजवान क्रिकेट टूर्नामेंट का हिस्सा बने है।
क्रिकेट टूर्नामेंट में जीतने वाली टीम को₹100000 का इनाम दिया जाएगा। सभी खिलाड़ी प्रतिभाशाली है और सभी टीम अपने आप में मजबूत टीम है। आशुतोष शर्मा ने बताया बहुत जल्द गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में तोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया जाएगा जिसमें 500 से अधिक नौजवान हिस्सा लेंगे और जीतने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे।
कार्यक्रम में शौर्य शक्ति फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष विक्रम गुर्जर भी शामिल हुए। इस दौरान नावेद आलम, शाहबाज खान, शिवकुमार, कासिम ठाकुर, परवेज अली आदि शामिल हुए।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























