
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी धाम में एक दिवसीय भव्य संगीतमय रसमृत भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कथा वक्ता व भजन गायक श्री विष्णु प्रिय दास जी महाराज (श्री गोवर्धन धाम) भक्तों को अपनी वाणी से भक्ति के गलियारे में ले जा रहे हैं। मंदिर के संस्थापक स्वामी अशोक आचार्य जी महाराज व पीठाधीश्वर स्वामी यशवर्धन आचार्य जी महाराज ने बताया कि इस अवसर पर श्री निरंजनी अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व अंतर्राष्ट्रीय एंटी टैररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी गुरसिमरन सिंह मंड का विशेष आगमन रहा। भजन संध्या के अवसर पर माहौल भक्ति के रंग में रंग गया। हापुड़ व आसपास के इलाकों से भक्तजन मंदिर पहुंचे और अपने आस्था का परिचय दिया। इस दौरान भक्त भजनों पर जमकर झूमे।

होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























