
वेबजह घूमने पर पुलिस ने की पूछताछ
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):नववर्ष का आगमन की वजह से पुलिस सोमवार व मंगलवार की सुबह अधिक एक्टिव दिखाई दी।
नारी सुरक्षा नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद हापुड़ में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के थानों की एण्टीरोमियों टीमों व महिला सुरक्षा दल द्वारा प्रमुख बाजारों, गांव व कस्बों, पार्कों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों के आस-पास मनचलों एवं शोहदों की चैकिंग कर अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध लड़कों व युवकों से पुलिस ने पूछताछ की और उन्हें हिदायत दी कि यदि हरकत की तो बख्शा नही जाएगा।पुलिस ने संदिग्ध के निम पता आदि भी रिकार्ड किया। बता दें कि नववर्ष के आगमन पर पुलिस ने होटल ,रेस्टोरेंट, पार्क तथा ओयो होटल आदि पर निगरानी बढ़ा दी है।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926



























