
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अटूटा में 23 दिसंबर को एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित पीतम सिंह की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद कोई खास कार्रवाई नहीं की है जिससे आरोपी के हौसले बुलंद हो गए हैं और वह लगातार पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है और दबाव बन रहा है। ऐसे में पीड़ित परिवार पलायन और आत्मदाह को मजबूर हो गए हैं। पीड़ित परिवार सोमवार को हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचा और मामले में अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह कलेक्ट्रेट पर ही आत्मदाह कर लेंगे। वह पलायन को मजबूर हैं जैसे ही वह गांव में पहुंचते हैं तो आरोपी उन्हें धमकी देते हैं।
आपको बता दें कि 23 दिसंबर को राशन का ट्रक गांव अटूटा में राशन वितरण के लिए आया था। ट्रक की चपेट में आने से विद्युत केबल टूट गए। जब प्रीतम सिंह ने इसकी शिकायत चालक से की तो वीरेंद्र गाली गलौज पर उतर आया जिसने अपने बेटे आर्यन, रोहित, चीनू व अन्य लोगों के साथ मिलकर पीड़ित प्रीतम सिंह और उसकी पुत्रवधू पिंकी के साथ मारपीट कर गाली-गलौज की। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस मामले में कुछ खास कार्रवाई नहीं कर रही। ऐसे में आरोपियों के हौसले बुलंद है। पीड़ित परिवार पलायन को मजबूर हो गया है।
कमल डोसा: 3 डोसे खरीदने पर 500 ML कोल्डड्रिंक, 5 डोसे खरीदने पर फ्रेंच फ्राइज फ्री: 7668606012

























