
सड़क हादसे के दौरान अनियंत्रित होकर पलटी कार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव ककराना में रविवार को एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कार चालक युवक बाल-बाल बच गया जिसे सिर्फ मामूली चोटे आई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े।
नंदपुर के ललित कार से गाजियाबाद की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह ककराना गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से बचने के प्रयास में उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। शोर सुनकर फैक्ट्री में मौजूद कामगार तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसने कार में सवार युवक का हाल जाना।
हेल्थ इंश्योरेंस पर वाहनों के इंश्योरेंस हेतु संपर्क करें: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान ||

























