
👁 0 views Views
प्रकाश पर्व पर लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर रविवार की अपराह्न श्री गुरु नानक दरबार हापुड़ में गुरु के अटूट लंगर की व्यवस्था की गई जिसमें बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करके सिख धर्म के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।
इस पर्व पर श्री गुरु नानक दरबार पर विशेष रोशनी की गई और गुरुद्वारा को सजाया गया। लंगर रसोई में अनेक बहनों व पुरुषों ने कार सेवा के रूप में अपनी सेवाएं दी। श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेकर सुख समृद्धि की कामना की।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

























