
दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा में दिखाया दम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज गढ़ विधानसभा के चयनित छात्राओं ने अमरोहा में मालिखेड़ा स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा में खेल कर विजय हासिल की जिसमें सांसद चौधरी कंवर सिंह तवर द्वारा खिलाड़ियों को मेडल प्रमाण पत्र किट और नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
खेल प्रशिक्षक सौरभ तोमर द्वारा बताया गया कि अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी समझ जीवन के दो सर्वोत्तम वरदान है। छात्राओं ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विजय हासिल की। उसके बाद सांसद खेल स्पर्धा में विजय प्राप्त की जिससे कॉलेज के खिलाड़ियों को आगे आने का अवसर मिलेगा और प्रतिभाएं आगे निकल कर आ रही है।
विजेता खिलाड़ी कॉलेज पहुंचते ही कॉलेज ट्रस्टी डॉ रेणुका चौधरी और प्राचार्य डॉ हरीश कुमार पंकज शर्मा द्वारा खिलाड़ियों का स्वागत किया गया और सभी ने अपना आशीर्वाद दिया। विजेता खिलाड़ियों में प्रिया, खुशबू शर्मा,अंतिम,काजल,अनु, हेमलता,पलक ,शिवानी,ऋषिका, मीनाक्षी,निष्ठा मौजूद रहे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






























