
एक जनवरी से एक माह चलेगा सड़क सुरक्षा माह
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे सड़क हादसों पर सरकार ने चिन्ता व्यक्त करते हुए व्यापक कदम उठाने के निर्देश दिए है, जिसके तहत छात्रों को जागरूक किया जाएगा।
बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित विद्यालयों में विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए समस्त परिषदीय विद्यालयों में एक से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा। इस दौरान शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों में कमी लाई जा सके। अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए है। मास्टर ट्रेनर के माध्यम से सभी शिक्षकों को सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में एडमिशन शुरु : 8750653085, 8859886387

























