
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सड़क पर उतरा हिंदू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पड़ोसी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदुओं का सैलाब गुरुवार को हापुड़ की सड़कों पर उतर आया और बांग्लादेश के विरुद्ध नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के राष्ट्रपति के पुतले के साथ जुलूस निकाला।
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के संयुक्त आह्वान पर गुरुवार को बड़ी तादाद में हापुड़ के रेलवे रोड पर स्थित देवी मंदिर के निकट एकत्र हुए। महिलाएं, पुरुष व नौजवान हाथों में पुतला व बैनर तथा तख्तियां लिए थे। तख्तियां पर बांग्लादेश विरोधी नारे लिखे थे। भारत माता की जय के उद्घोष से हिंदुओं का जुलूस शुरू हुआ और जुलूस में शामिल है हिंदू बांग्लादेश विरोधी नारे लगा रहे थे।
विश्व हिंदू परिषद जनपद हापुड़ के जिला अध्यक्ष सुधीर चोटी की अगुवाई में निकाले गए हिंदू का सैलाब हापुड़ के अतरपुरा चोपला पर पहुंचा और बांग्लादेश के राष्ट्रपति के पुतले को लेकर नारेबाजी की। हिंदू प्रदर्शनकारियों ने पुतला फूंकने के साथ ही भारत सरकार से मांग की कि सरकार बांग्लादेश के प्रति सख्त कदम उठाए और हिंदुओं की रक्षा की जाए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























