आटोमैटिक सिग्नल प्रणाली से रेल यातायात सुगम होगा










आटोमैटिक सिग्नल प्रणाली से रेल यातायात सुगम होगा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रेलवे का मुरादाबाद मंडल जिसके तहत हापुड़ भी आता है, निरन्तर आधुनिकरण की ओर बढ़ रहा है जिससे रेल यात्रियों को सुविधाएं मिलेगी, साथ ही रेल यातायात भी सुगम होगा।

पिलखुवा-डासना रेलखंड में मेगा ब्लॉक लेकर शुरू कराए गए सिग्नल प्रणाली को आधुनिक बनाने का काम पूरा हो चुका है। इसके लिए पिलखुवा स्टेशन पर पैनल इंटरलाकिंग को इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग बदलने का पैनल स्थापित कर दिया गया है। इससे अब रेल संचालन काफी बेहतर हो सकेगा। जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद मंडल निरंतर आधुनिकीकरण की तरफ आगे बढ़ा है। मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य, प्रिंसिपल चीफ सिग्नल एंड टेलीकाम इंजीनियर राजीव कुमार, चीफ सिग्नल एंड टेलीकाम इंजीनियर प्रोजेक्ट यशवीर सिंह गुलेरिया के मार्गदर्शन में मंडल की प्रोजेक्ट यूनिट ने डासना लाखन-पिलखुवा रेलखंड के कुल 12.26 किलोमीटर में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग के साथ-साथ पिलखुवा स्टेशन पर पैनल इंटरलाकिंग को इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग से बदलने का सिस्टम स्थापित कर दिया गया है। इसके अलावा समपार फाटक संख्या एलसी-90 सी और एलसी-85 ए की इंटरलाकिंग को सफलतापूर्वक शुरू कर दिया गया है। इससे ट्रेन संचालन सुरक्षित और अधिक बेहतर हो सकेगा। अब इस रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन संपूर्ण संरक्षा के साथ शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रणाली को अब तक गाजियाबाद से पिलखुवा के बीचरेलका संचालन बेहतर होगा। साथ ही अब ट्रेन बीच रास्ते में सिग्नल ना मिलने की वजह से खड़ी नहीं हो पाएंगी। इससे रेल यात्रियों के समय की बचत होगी और उन्हें काफी राहत मिलेगी।

हापुड़ में खुल गई है “SIP ABACUS ACADEMY”: 6396456731 || पक्का बाग, हापुड़









  • Related Posts

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    🔊 Listen to this गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ मंदिर में स्थापित…

    Read more

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईं आई ए) के मुख्यालय लखनऊ के द्वारा उ.प्र. उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के सहयोग से “इंडिया फूड एक्सपो…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा

    हापुड़ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना

    हापुड़ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना

    जीवन में संतोष ही असली सुख है,भंडारे में श्रध्दालुओं ने पाया प्रसाद

    जीवन में संतोष ही असली सुख है,भंडारे में श्रध्दालुओं ने पाया प्रसाद
    error: Content is protected !!