
बाबूगढ़: लघुशंका करने गए युवक की बाइक को चोरों ने किया चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने कुचेसर रोड चोपला से लघु शंका करने गए एक युवक की बाइक को चोरी कर लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच रही है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव दरियापुर के अरुण कुमार ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में डिलीवरी का काम करते हैं। 22 दिसंबर की रात वह अपनी कंपनी से कुचेसर रोड चोपला से गांव लौट रहे थे। लघु शंका के लिए बाइक रोकने के बाद जब वापस लौटे तो देखा कि बाइक गायब थी जिसके बाद उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
DD Tuff के यहां हर साइज का शीशा नए डिजाइन में उपलब्ध: 9410853586






























