
👁 1 views Views
बाइक पर यारी निभाई,अब भरेगा 31हजार रूपए का चालान
हापुड सीमन (ehapurnews.com):एक युवक को बाइक यारी निभाना भारी पड़ा है और पुलिस ने क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर 31 हजार रूपए का चालान किया है।
जनपद हापुड़ में एक युवक द्वारा मोटरसाइकिल पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसका यातायात पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त बाइक का (कुल 31,000/- रुपये) का चालान किया गया है।हापुड़ पुलिस जनपद वासियों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति ऐसा कोई कृत्य ना करें जो विधि विरुद्ध हो,वर्ना कडी कार्रवाई की जाएगी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























