VIDEO: हापुड़: चिप्स चुराते हुए बंदर सीसीटीवी में कैद










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हापुड़ के मौहल्ला जवाहरगंज में चिप्स देखकर एक बंदर के मुंह में पानी आ गया। मौहल्ले में एक कन्फैक्शनरी की दुकान है जहां चिप्स के पैकेट पर बंदर का मन ललचा गया और उसके बाद वो दुकान में घुसकर चिप्स के पैकेट लेकर भाग गया। राहत की बात ये रही कि दुकानदार ने किसी तरह बंदर को भगाया और सामान बचा लिया। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जवाहरगंज में बंदरों का आतंक लगातार जारी है। झूंड में चलने वाली इस वानर सेना ने लोगों की जीना मुश्किल कर दिया है। यहां बच्चे-बड़े सभी बंदरों के हमले का शिकार हो चुके हैं। हापुड़ की पॉश कॉलोनी हो या न्यायालय परिसर, कोई गांव हो या नगरपालिका, ग्रामीण इलाका हो या शहरी… सभी जगह बंदरों के उत्पात से लोग बेहद परेशान हैं। हाल ही में जनपद हापुड़ के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर में बंदरों के हमले से एक महिला घायल हो गई थी।
पिछले दिनों मंडलायुक्त ने सभी निकायों के ईओ को बंदर पकड़ने के आदेश दिए थे। नगर पालिका परिषद हापुड़ की बोर्ड बैठक में भी बंदरों को पकड़ने के प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है जिसमें 1500 उत्पाती बंदरों को 501/- रुपए प्रति दर से पकड़ने के लिए 7,51,500 रुपए स्वीकृत भी किए जा चुके हैं। लेकिन बंदरं को देखकर लग रहा है कि यह सब कागजरी कार्रवाई ठंडे बस्ते में डल चुकी है।

 पुराना मोबाइल बेचने और खरीदने के लिए कॉल करें: 7409166666, 8979760159







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!