
हापुड के किसान सपा मुखिया से मिले
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन टिकैत का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को लखनऊ में सपा के मुखिया व भूतपूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला और उन्हें किसानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। किसानों ने सपा मुखिया को एक हुक्का भेंट किया l आपको बता दें कि भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य के नेतृत्व में बुधवार को किसानों ने लखनऊ पहुंचकर भूतपूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से किसानों की विभिन्न समस्याओं को रखते हुए कहा कि आज किसान और मजदूर आर्थिक स्थिति से जूझ रहा हैlमहंगाई से आमजन परेशान है और किसान को गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिल पा रहा है। किसानों को आश्वासन देते हुए अखिलेश यादव ने वादा किया कि यदि हमारी सरकार सत्ता में आती है तो हम किसान तथा मजदूरों को 60 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्ति को रोडवेज बस में फ्री यात्रा की सुविधा दिलाएंगे, और किसानों को 24 घंटे सिंचाई के लिए विद्युत आपूर्ति की जाएगी l उन्होंने कहा कि 24 से 48 घंटे के अंदर किसानों को गन्ने का भुगतान शीघ्र किया जाएगाl अखिलेश यादव ने किसानों को शॉल पहना कर सम्मानित भी कियाl इस अवसर पर किसान चौधरी यशवीर सिंह,रामपाल सिंह,देवेंद्र जाखड़, राकेश प्रधान आदि लोग उपस्थित थे l
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179





















