हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):हापुड़ के श्री मां मंशा देवी मंदिर पर बृजेश्वरी देवी अखंड ज्योति नगरकोट हिमाचल प्रदेश से पांचवी बार पदयात्रा द्वारा ग्राम सपनावत ( हापुड़ ) को ले जाई जा रही माता रानी की अखंड ज्योति का मां मंशा देवी मंदिर पर कुछ समय के लिए विश्राम किया गया।विश्राम के दौरान मंदिर समिति द्वारा जलपान एवं भव्य स्वागत किया गया। अखंड ज्योति ले जाने वाले श्रद्धालु चंद्रशेखर , जतन पाल , गजेंद्र , महेंद्र , कौशल सैनी , मनीष गर्ग , विनोद , सुरेंद्र , सुभाष , यशवीर , मोहित , मोनू , हरीश , किशन कुमार , देवेंद्र राणा , दीपक आदि ।
मंदिर समिति द्वारा स्वागत करने वालों में शिव कुमार मित्तल , महेश तोमर , सोनू सैनी , मोहन श्याम शर्मा , सुधाकर शर्मा , आदित्य शर्मा , मोती , पूरन आदि मंदिर के सेवादार उपस्थित रहे ।
























