
हापुड़: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला कन्हैयापुरा में शुक्रवार को एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसियों ने रंजिश के चलते एक विधवा महिला के घर में जबरन घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला किया। इस घटना में महिला का पुत्र और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिवार में घटना के बाद दहशत का माहौल है।
पीड़िता माया देवी पत्नी स्वर्गीय दौलतराम, निवासी मोहल्ला कन्हैयापुरा, थाना हापुड़ नगर ने बताया कि वह करीब 60 वर्ष की विधवा हैं और एक साधारण घरेलू महिला हैं। 19 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 12:30 बजे पड़ोस में रहने वाली बच्चों को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद में बड़े भी कूद गए और परिजनों पर हमला कर दिया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288























