
एनडीए में सिलेक्शन होने पर युग रेडू को दी बधाई
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर निवासी युग रेडू का नेशनल डिफेंस एकेडमी खड़कवासला में सिलेक्शन हो गया है। जॉइनिंग लेटर मिलने पर परिजनों की खुशी का ठिकाना ना रहा। रविवार को युग जब जॉइनिंग लेटर मिलने के पश्चात घर से निकले तो परिजनों ने धूमधाम से अपने बालक को विदा किया। इस अवसर पर बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। यश ने बताया कि तीन साल की ट्रेनिंग लेने के लिए वह जा रहे हैं। उन्होंने अन्य युवाओं को भी एनडीए के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पिता हरेंद्र सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि क्षेत्र के और भी युवाओं को आगे आकर कड़ी मेहनत कर अपना भविष्य बनाना चाहिए जो देश की सेवा करें।
इस अवसर पर गांव वाले एकत्र हो गए जिन्होंने ढोल-नगाड़ों के साथ युग रेडू को शुभकामनाएं और बधाई दी। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर भगवान के दर्शन करने के पश्चात युग रेडू ट्रेनिंग के लिए निकल गए। इस अवसर पर युग की मां सुमन देवी, ताऊ पूरन सिंह, सुरेंद्र, पिंटू, बुआ बाला देवी, राजेश शर्मा, संजीव, ग्रामीणों व परिजनों ने शुभकामनाएं दी।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर



























