
हापुड़: उपकेंद्र आनंद विहार व उपकेंद्र टाउन हॉल से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति आज 9-9 घंटे रहेगी प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विद्युत वितरण उपखंड प्रथम हापुड़ के उपखंड अधिकारी ने बताया कि बिजनेस प्लान 2024-25 में स्वीकृत 33/11 केवी उपकेंद्र टाउन हॉल स्विच यार्ड में मरम्मत कार्य किया जाएगा जिसकी वजह से 33/11 केवी उपकेंद्र टाउन हॉल हापुड़ से जुड़े मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति रविवार आज सुबह 11:00 से शाम 6:00 बजे तक प्रभावित रहेगी। ऐसे में 5700 उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्विच यार्ड में जर्जर वीसीडी और सीटी-पीटी बदलने का कार्य किया जाएगा।
वहीं उपकेंद्र आनंद विहार हापुड़ से पोषित इलाकों की भी विद्युत आपूर्ति रविवार आज सुबह 9:00 से शाम 6:00 बजे तक प्रभावित रहेगी। आनंद विहार, रघुनाथपुर, पूठा हुसैनपुर, चंद्रपुरा, रामपुर और रेलवे स्वतंत्र पोषक इत्यादि से जुड़े समस्त मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























