
👁 0 views Views
आरोग्य मंदिर से हजारों का सामान चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव करीमपुर में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। शुक्रवार की सुबह जब लोग पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। चोरों ने वहां रखा लैपटॉप, फ्रीजर, फ्रिज, वजन तोलने की मशीन, रूम हीटर, आर ओ, बीपी व शुगर मशीन, वाईफाई डोंगल, बायोमेट्रिक मशीन समेत अन्य सामान चुरा लिया और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात सहायक स्वास्थ्य अधिकारी भारत भूषण ने आरोग्य मंदिर का ताला लगाया था और घर चले गए थे। जब सुबह पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216























