
👁 0 views Views
गन्ने के रस से भरे कड़ाह में गिरा मजदूर झुलसा, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बहादुरगढ़ पसवाड़ा गांव का रहने वाला सूरजपाल (50) पूर्व मांगेराम ठेकेदार के कोल्हू पर कार्य करता था। बृहस्पतिवार को वह किसी कार्य से कोल्हू पर आया था, जहां पैर फिसलने के कारण वह गन्ने के रस से भरे कड़ाह में गिर गया। लोगों ने उसको किसी तरह बाहर निकाला तथा स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। वहां उसकी गंभीर हालत बनी हुई है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




















