हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में विधायक विजयपाल आढ़ती के गनर द्वारा पैट्रोलपंप कर्मी को पीटने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पहले तो विधायक साहब ने पेट्रोलपंप कर्मी पर 3000 के बजाय 2500 रुपए का पेट्रोल देने और अभद्रता का आरोप लगाया लेकिन अब पीड़ित पेट्रोल पंप कर्मी ने मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और विधायक साहब पर झूठा बयान देने का आरोप लगाया है। पहले सुनाते हैं आपकों कि पीड़ित पेट्रोल पंप कर्मी ने वीडियो में क्या कहा है?
यहीं नहीं जब EHAPUR NEWS ने पीड़ित रोहित से बात की तो उसने बताया कि विधायक विजय पाली आढ़ती पेट्रोलपंप पर पहुंचे और उनका ड्राइवर पेट्रोल की शिकायत करने लगा और कहासुनी हो गई।
मामला रविवार का है जब हापुड़ विधायक विजयपाल गढ़ रोड पर स्थित एक पेट्रोलपंप पर गए थे जहां पेट्रोल को लेकर पंप कर्मी और विधायक के समर्थकों और ड्राइवर में कहासुनी हो गई जिसके बाद गनर और एमएलए के समर्थक ने पंप कर्मी को जमकर पीटा। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल हापुड़ के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। लेकिन यहां सवाल ये है कि विधायक विजयपाल आढ़ती की मौजूदगी में उनके समर्थक और गनर ने पंप कर्मी को इतनी बुरी तरह पीटा तो विधायक साहब ने उन्हें रोका क्यों नहीं?
पुराना मोबाइल बेचने और खरीदने के लिए कॉल करें: 7409166666, 8979760159
























