
विशाल शिक्षा सम्मेलन में 500 प्रतिभाओं का किया सम्मान
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में शौर्य शक्ति फाउंडेशन की टीम के माध्यम से 500 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया हमारा संगठन पिछले 10 वर्षों से लगातार शिक्षा सम्मेलन आयोजित करता रहा है और 5,000 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान शिक्षा सम्मेलन मंच के माध्यम से किया गया है।
शिक्षा सम्मेलन में मुख्य अतिथि समाजवादी युवाजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद और विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव रहे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव ने बताया शौर्य शक्ति फाउंडेशन हापुड़ जनपद में लगातार शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य करता है और समाजवादी पार्टी आने पर शौर्य शक्ति फाउंडेशन को मजबूत किया जाएगा और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में लगातार कार्य किया जाएगा।
आशुतोष शर्मा ने बताया इस बार के शिक्षा सम्मेलन का विषय गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में गढ़ गंगा विश्वविद्यालय रहा। आशुतोष शर्मा ने बताया गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में गढ़ गंगा विश्वविद्यालय बनाने के लिए 23 जनवरी को गढ़ गंगा विश्वविद्यालय संकल्प यात्रा निकालने जा रहे हैं और यहां के छात्र छात्राओं के लिए गढ़ गंगा विश्वविद्यालय बनाकर रहेंगे।
शिक्षा सम्मेलन में 500 छात्र छात्राओं का 200 महिलाओं को और 200 सामाजिक लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े हुए 1,000 से अधिक लोग शामिल हुए। उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम की कप्तान सोनिया नागर भी कार्यक्रम में शामिल रही।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोहम्मद फहद, प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव, आदेश गुर्जर,सुनील शर्मा ,बलराज त्यागी ,बिजेंद्र शर्मा ,सतपाल यादव,आदि लोग रहे। आयोजन समिति में नरेन्द्र सिंह, अंकित भढ़ाना, आशुतोष शर्मा, विक्रम गुर्जर, आकांक्षा शर्मा, बिन्दर कश्यप, अंकित कौशिक सरवन शर्मा आदि लोग रहे।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






























