
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पन्नापुरी स्थित देवी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास पंडित सचिन कृष्ण शास्त्री ने श्री बामन अवतार की लीला का वर्णन किया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे ही श्रीकृष्ण का जन्म प्रसंग शुरू हुआ तो वहां मौजूद श्रद्धालु नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की के भजन एवं जयकारों के साथ झूम उठे।
कथाव्यास पंडित सचिन कृष्ण शास्त्री ने श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का बखान करते हुए कहा कि जब-जब धरा पर अत्याचार, दुराचार व पाप बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। यदि मनुष्य अपने मन के कुविचारों को निकाल कर परमेश्वर का ध्यान लगाता है तो वह मोक्ष की प्राप्ति करता है। इस अवसर पर मुख्य सेवक विकास शर्मा, भारत भूषण कश्यप, रितिक त्यागी, सोनू शर्मा, संजय शर्मा, पुनीत वर्मा, ध्रुव अग्रवाल, सानू तायल, सेवक आयुष गोयल, राज कश्यप, प्रत्यक्ष कश्यप,जय कश्यप, अनिल कुमार, रंजीत पंडित संजीव भारद्वाज अंकुर शर्मा पिन्टू ग्रुप आदि उपस्थित रहे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























