गांव कनिया कल्याणपुर तस्करी की शराब का ठिकाना










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने तस्करी की शराब के एक ठिकाने पर छापा मार कर 12 पेटी देशी शराब बरामद की है इस सिलसिले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक दम्पत्ति फरार है।
पुलिस ने बताया कि एक सूचना पर बाबूगढ़ पुलिस ने गांव कनिया कल्याणपुर में एक ठिकाने पर छापामारा और 12 पेटी देशी शराब संतरा मार्का बरामद की है। पुलिस ने मौके से विष्णुपाल के बेटे गजेंद्रपाल व जयपाल के बेटे विष्णु को धर दबोचा। जबकि विक्रम सिंह का बेटा अजय चौधरी व उसकी पत्नी सीमा फरार है।
बता दें कि तीन अप्रैल को थाना हापुड़ देहात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप को कब्जे में लिया था। पिकअप से पुलिस ने 110 पेटी तस्करी की शराब बरामद की थी। शराब की तस्करी के आरोप में गांव कनिया कल्याणपुर के विक्रम सिंह के बेटे राजीव को पुलिस ने पकड़ा था और भाई अजय फरार हो गया था। शराब की तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी थी। इस सिलसिले में भी गांव मतनौरा के तेजपाल के बेटे संजय कुमार ने दोनों सगे भाइयों अजय व राजीव के विरुद्ध थाना बाबूगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बताते है कि पुलिस द्वारा बरामद पिकअप जीपीएस से लैस थी जिससे गाड़ी की लौकेशन शराब तस्कर घर बैठे ही लेते रहते थे।

Deewan और DPS की बुक 20% छूट पर खरीदें. संपर्क करें: 9528182700, 9457100571







Related Posts

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

🔊 Listen to this वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभहापुड़,सीमन (ehapurnews.com):आर्य समाज मंदिर, हापुड़ की ओर से ऋषि जन्मोत्सव एवं बोधोत्सव के प्रचार-प्रसार हेतु ज्ञान ज्योति संदेश…

Read more

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

🔊 Listen to this भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविरहापुड़,सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन लोकहित के तत्वावधान में रविवार को सादकपुर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

ठेके से लाकर महंगी शराब बेचने वाला पकड़ा गया

ठेके से लाकर महंगी शराब बेचने वाला पकड़ा गया

एक रुपया लगाओं 80 गुना पाओं आवाज लगाने वाला सट्टेबाज पुलिस ने दबोचा

एक रुपया लगाओं 80 गुना पाओं आवाज लगाने वाला सट्टेबाज पुलिस ने दबोचा
error: Content is protected !!