
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रहने वाली महिला की गाजियाबाद में किराएदार से किराया मांगने पर हत्या का मामला सामने आया है। दंपति किराएदार ने महिला को मौत के घाटी उतार दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए किराएदार दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मकान मालकिन दीपशिखा मूल रूप से मवाना की रहने वाली थी जिसकी शादी हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड निवासी उमेश शर्मा के साथ हुई थी। बीते करीब 15 वर्षों से पति-पत्नी, बेटी के साथ गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की ओरा कोईमोरा सोसाइटी में रह रहे थे। उमेश के दो फ्लैट है। एक फ्लैट में वह खुद रहते हैं जबकि एक फ्लैट 18 हजार रुपए महीना किराए पर दिया हुआ है। बताया जा रहा है कि किराएदार ने पिछले चार महीने से किराया नहीं दिया। जब बुधवार की रात मकान मालकिन दीपशिखा किराया मांगने पहुंची तो किराएदार दंपति ने चुन्नी से गला को घोंट कर महिला की हत्या कर दी और शव के टुकड़े कर सूटकेस में भर दिए। मकान मालकिन जब घर नहीं लौटी तो परिजनों को शक हुआ जिसके बाद आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो सारा भेद खुल गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय गुप्ता और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

























