
चौधरी चंद्रमणि त्यागी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चौधरी ताराचंद जनता इंटर व डिग्री कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय चौधरी चन्द्रमणि त्यागी की पुण्य-तिथि के अवसर पर चौधरी ताराचंद जनता डिग्री कॉलेज तगासराय के प्रांगण में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर चौधरी ताराचंद जनता इंटर व डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष व स्वर्गीय चौधरी चन्द्रमणि त्यागी के पौत्र अधिवक्ता मोहित चन्द्रमणि त्यागी ने सपत्निक अपनी माता व बड़े भाई अंकित त्यागी के साथ हवन कर संस्थापक को श्रद्धांजलि दी तथा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।
उन्होंने संस्थापक के द्वारा किये गये समाज-उपयोगी कार्यों को याद किया। इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों ने संस्थापक महोदय को हवन के द्वारा श्रद्धाजंलि दी।
इस अवसर पर डिग्री कॉलेज के सचिव ब्रिजेश त्यागी, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार त्यागी, इंटर कॉलेज के प्रबंधक उमेश त्यागी ने भी संस्थापक को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर हरिराज सिंह त्यागी, सुरेश चंद यादव, इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रश्मि, बालकिशोर त्यागी आदि उपस्थित थे।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 399/- रूपए में लिबर्टी शूज: 8191820867
























