
हापुड़, सीमन/ पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी फ्लाईओवर उतरते समय दो गाड़ियों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक भी चपेट में आ गए जो घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
मामला मंगलवार की रात का बताया जा रहा है जब दो गाड़ियों की भिड़ंत हो गई। गढ़ से हापुड़ के रास्ते पर फ्लाईओवर उतरते समय हुई भिड़ंत के दौरान चीख पुकार मच गई। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक भी इस दौरान क्षतिग्रस्त गाड़ी से भिड़ गए जो घायल हो गए। शोर सुनकर राहगीर एकत्र हुए और घायलों का हाल जाना। साथ ही पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने हालातों को संभाला और यातायात सुचारु कराया और वाहनों को कब्जे में लिया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी




























