
दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का दौमी धनोरा मार्ग व दौमी असौड़ा मार्ग अवैध कालोनियों का सबसे बड़ा अड्डा बना है जहां किसानों की भूमि को सस्ते दामों में खरीद कर लैंड यूज परिवर्तित कराए बिना आवासीय प्लाटों में बेची जा रही है। इस गोरखधंधे में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के जूनियर इंजीनियरों तथा जिम्मेदार अफसर की सांठ गांठ उजागर हो रही है।
हापुड़ के दौमी धनोरा मार्ग पर फौजी चौक में दो कॉलोनी हजारों वर्ग मीटर में काटी जा रही है। एक कॉलोनी में दो बाकायदा प्लाटिंग हो चुकी है जिसके प्लॉट बिक्री में है जबकि दूसरे कॉलोनी के प्लॉटिंग की तैयारी जारी है। फिलहाल चारों ओर जाल लगाकर तैयारी शुरू कर दी है पूरा गन्ना काटते ही प्लाटिंग शुरू हो जाएगी।
सूत्र बताते हैं कि इन दो अवैध कॉलोनी के पीछे एचपीडीए के जिम्मेदार करिंदों की सांठ गांठ है और 200-250 रुपए प्रति मीटर की दर से रिश्वत लेना तय हुआ है। कॉलोनी के जिम्मेदार लोगों ने किसानों से अल्प अवधि के समझौते किए हैं। प्राधिकरण के नियमों के अनुसार प्लाटिंग से पहले कॉलोनी का मानचित्र स्वीकृत करना जरूरी है।
प्राधिकरण ने लोगों को सचेत किया है कि अवैध कॉलोनी में प्राधिकरण आवासीय व व्यवसायिक मानचित्र स्वीकृत नहीं करती है और अवैध निर्माण पर प्राधिकरण का कभी भी चाबुक चल सकता है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010































