शौर्य शक्ति फाउंडेशन 19 दिसंबर को करेगा विशाल शिक्षा सम्मेलन: आशुतोष शर्मा












शौर्य शक्ति फाउंडेशन 19 दिसंबर को करेगा विशाल शिक्षा सम्मेलन: आशुतोष शर्मा

हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में पिछले 10 वर्षों से कार्यरत शौर्य शक्ति फाउंडेशन के नेतृत्व में विशाल शिक्षा सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। शिक्षा सम्मेलन में गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा की 500 प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।  शौर्य शक्ति फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया 9 दिसंबर को हापुड़ जनपद में शौर्य शक्ति फाउंडेशन के कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे और शिक्षा सम्मेलन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में गढ़ गंगा विश्वविद्यालय का निर्माण होना चाहिए और शौर्य शक्ति फाउंडेशन गढ़ गंगा विश्वविद्यालय के लिए गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के प्रत्येक गांव में गढ़ गंगा विश्वविद्यालय संकल्प यात्रा का आयोजन करेगा।

बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव अंकित भढ़ाना, प्रदेश अध्यक्ष सरवन शर्मा जिला अध्यक्ष विक्रम गुर्जर, जिला महासचिव बिन्दर कश्यप, जिला प्रभारी अंकित कौशिक, विक्की शर्मा सतपाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

आशुतोष शर्मा ने बताया शिक्षा सम्मेलन का प्रमुख विषय इस बार गढ़ गंगा विश्वविद्यालय होगा और छात्र-छात्राओं नौजवानों सामाजिक कार्यकर्ताओं शिक्षकों और किसानों को गढ़मुक्तेश्वर विश्वविद्यालय के लिए जागरूक करने का कार्य और संगठन का सहयोग करने के लिए शिक्षा सम्मेलन के माध्यम से अनुरोध किया जाएगा।

शिक्षा सम्मेलन के बाद गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के अलग-अलग गांव जाकर गढ़ गंगा विश्वविद्यालय संकल्प यात्रा प्रत्येक ग्रामीण के बीच पहुंचेगी और उनका सहयोग लेकर गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में गढ़ गंगा विश्वविद्यालय का निर्माण होगा

आयोजन समिति में नरेंद्र सिंह, आशुतोष शर्मा ,आकांक्षा शर्मा, स्नेहा ऑस्कर  विजेता, अंकित भड़ाना, अंकित शर्मा, विक्रम गुर्जर बिन्दर कश्यप सरवन शर्मा आदि लोग शामिल है।

1st Mall of Hapur || M. 9557396447











  • Related Posts

    ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे पीछे आ रही गाड़ी पर गिरे

    🔊 Listen to this ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे पीछे आ रही गाड़ी पर गिरे हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित…

    Read more

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    🔊 Listen to this व्यापार मंडल ने मनाई होलीहापुड, सीमन (ehapurnews.com):पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा हापुड में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे पीछे आ रही गाड़ी पर गिरे

    ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे पीछे आ रही गाड़ी पर गिरे

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    जुआ खेलते दो दबोचे

    जुआ खेलते दो दबोचे

    आज दोपहर 3.20 बजे से प्रारम्भ होगा साल का पहला चंद्रग्रहण

    आज दोपहर 3.20 बजे से प्रारम्भ होगा साल का पहला चंद्रग्रहण

    हापुड़: शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

    हापुड़: शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
    error: Content is protected !!