
👁 0 views Views
इस हफ्ते से होगा जनता बस सेवा का संचालन, जानिए मार्ग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए जनता बस सेवा का संचालन इस हफ्ते से शुरू हो जाएगा। हापुड़ डिपो के एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि जनता बस सेवा का किराया अन्य बसों की तुलना में लगभग 20% कम होगा। यह बस गांव श्यामपुर से चलकर हापुड़, गाजियाबाद होते हुए कौशांबी तक जाएगी। इस बस के माध्यम से श्यामपुर जट्ट, मुक्तेश्वरा, छतनोरा, महमूदपुर, मुबारकपुर, कुचेसर चौपला, उपेड़ा, बाबूगढ़, हापुड़, निजामपुर, पिलखुवा, गालंद के साथ आसपास के ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























