दरवाजे में फंसी छात्रा की ऊंगली, मां ने स्कूल के गेट पर ठोका ताला, जांच शुरू












दरवाजे में फंसी छात्रा की ऊंगली, मां ने स्कूल के गेट पर ठोका ताला, जांच शुरू

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के शिवगढ़ी में स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को स्कूल की छुट्टी के दौरान कक्षा एक में पढ़ने वाली छात्रा की उंगली गेट में दबकर चोटिल हो गई। इसके बाद शिक्षिका ने तेल व हल्दी लगाकर, चॉकलेट देकर बच्ची को घर भेज दिया। इसके बाद गुसाईं मां ने स्कूल के गेट पर ही ताला लगा दिया। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को किसी तरह शांत कराया। मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में आया है। एबीएसए मनोज गुप्ता को इस प्रकरण की जांच सौंपी गई है। शिक्षकों से भी वार्ता की है। स्कूल के बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूल की प्रधानाध्यापक डोली अग्रवाल ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के दौरान बच्ची की उंगली गेट में आ गई थी। उसे ज्यादा चोट नहीं लगी थी। बच्ची भी शांत हो गई थी। इसलिए अन्य बच्चों के साथ उसे घर भेज दिया गया। बीएलओ में ड्यूटी लगी है। एसडीएम कार्यालय से लगातार फोन आ रहे थे। इसलिए अवकाश के बाद सभी शिक्षक बीएलओ कार्य करने चले गए थे।

आपको बता दें कि शिवगढ़ी स्थित प्राथमिक पाठशाला में अवकाश के दौरान स्कूल के गेट बंद किए जा रहे थे। इस दौरान स्कूल की कक्षा एक की छात्रा फायजा की उंगली गेट में आ गई जिस पर बच्चों की चीख निकल गई। किसी तरह उसकी उंगली बाहर निकाल शिक्षकों ने उंगली पर तेल और हल्दी लगाकर किसी तरह बच्ची को शांत कर चॉकलेट दिलाकर घर भेज दिया। बच्ची घर पहुंची तो परिजन बिफर गए जिन्होंने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559











  • Related Posts

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    🔊 Listen to this गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की रहने वाली दिव्यांशी सिंघल ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस…

    Read more

    होली पर सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

    🔊 Listen to this होली पर सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):होली के पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    होली पर सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

    होली पर सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

    ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे पीछे आ रही गाड़ी पर गिरे

    ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे पीछे आ रही गाड़ी पर गिरे

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    जुआ खेलते दो दबोचे

    जुआ खेलते दो दबोचे
    error: Content is protected !!