
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में रविवार की रात दो मकानों को अपना निशाना बनाया जहां से चोर नकदी व कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरों ने दीपक तथा बीरा देवी के मकान को अपना निशाना बनाया।
दीपक ने बताया कि परिजन शादी में गए थे। मामला रविवार की रात का है जब चोर घर का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए। चोरों ने दो लाख की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए और फरार हो गए। वहीं बीरा देवी ने बताया कि चोरों ने उनके मकान से करीब 35,000 की नकदी 25 से 30 चांदी के सिक्के चुरा लिए और फरार हो गए। सोमवार की सुबह परिजनों को चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

































