
गढ़: बाइक में कार की भिड़ंत में महिला की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरूरपुर में कार और बाइक की भिड़ंत में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। अस्पताल में एक की मौत हो गई। मृतका की पहचान शमीम निवासी सुल्तानपुर के रूप में हुई है जिसके परिवार में कोहराम मचा है।
हापुड़ देहात क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी चांद मोहम्मद ने बताया कि उसका भाई चाहत, माता शमीम और बेटी हानिया शुक्रवार को नेकनामपुर फुलड़ी में रहने वाली उनकी बहन के घर गए थे। देर शाम तीनों बाइक से हापुड़ लौट रहे थे। गांव सरूरपुर के पास पीछे से आ रही गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मां शमीम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भाई चाहत और बेटी हानिया का उपचार जारी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में एडमिशन शुरु : 8750653085, 8859886387































