
हापुड़: दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित मोहल्ला अनुज विहार के सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। रविवार की रात हुए सड़क हादसे में 24 वर्षीय नितिन उर्फ भीम निवासी मोहल्ला शिवनगर की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया जिसका उपचार जारी है।
नितिन रविवार की रात बाइक पर सवार होकर शिवनगर से नवीन मंडी की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह मोहल्ला अनुज विहार के सामने मारुति शोरूम के पास पहुंचा तो दूसरी बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों बाइक पर सवार युवक घायल हो गए। अस्पताल में नितिन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010































