
गढ़: कार व बस की भिड़ंत में चार महीने के बच्चे की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सड़क किनारे खड़ी बस में पीछे से आई कार की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसा इतना भयानक था कि चार महीने के बच्चों की मौत हो गई जिससे परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं बच्चों की मां और बहन की हालत गंभीर बनी हुई है।
दिल्ली के द्वारका निवासी अनिल सचदेवा की पत्नी मिनी सचदेवा शनिवार की रात अपनी बहन भावना निवासी संभल के घर गई थी। उनके साथ चार महीने का बेटा अदिवन, बेटी दिसानी भी साथ थे। परिजन टैक्सी में सवार होकर वापस दिल्ली लौट रहे थे। जैसे ही गाड़ी गांव बदरखा के पास हाईवे-9 पर पहुंची तो चालक जयप्रकाश को हाईवे किनारे खड़ी निजी बस अंधेरे में नजर नहीं आई जिसके कारण गाड़ी बस से भिड़ गई। हादसे में मिनी सचदेवा, अदविन और दिसानी गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद कार सवारों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने चार महीने के अदिवन को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य घायलों को रेफर कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































