
झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों का पुलिस ने किया सत्यापन
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में पुलिस द्वारा लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हापुड़ पुलिस ने मेरठ रोड, बुलंदशहर रोड आदि इलाकों में अभियान चलाया और झुग्गी-झोपड़ी, बस्तियों में रहने वाले लोगों का सत्यापन किया। झुग्गी में रहने वाले लोगों से पुलिस ने जरूरी दस्तावेज मांगे और जानकारी हासिल की। पहचान पत्रों के माध्यम से सत्यापन किया। अभियान के दौरान वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पहचान पत्र का मिलान किया गया। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























