
गांव असौड़ा में मामूली कहासुनी मारपीट में बदली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में एक अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अधिवक्ता इस दौरान घायल हो गया जिसने देहात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अधिवक्ता गगन शुक्रवार की शाम किसी काम से गांव असौड़ा गए थे जहां उनका स्थानीय लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामूली कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। इस दौरान अधिवक्ता गगन के साथ मारपीट की गई जिन्हें लोगों ने अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया। वहीं इस घटना से अधिवक्ताओं में काफी गुस्सा है जिन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025































