भाजपा के जिलाध्यक्ष का चुनौतियों से निबटना टेढ़ी खीर












भाजपा के जिलाध्यक्ष का चुनौतियों से निबटना टेढ़ी खीर

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कविता माधरे ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। यह पहला अवसर है जब भाजपा प्रदेश हाई कमान ने जिला अध्यक्ष का पद किसी महिला को सौंपा है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कविता माधरे को अनेक चुनौतियों से निबटना होगा जो भाजपा के समक्ष मुंह बाए खड़ी हैं। भाजपा संगठनात्मक ढांचे को शहर व ग्रामीण इलाकों में बूथ स्तर तक खड़ा करना होगा। यदि गत निकायों के चुनाव पर नजर डाले तो हापुड़ व बाबूगढ़ में प्रत्येक वार्ड में भाजपा सभासद पद हेतु प्रत्याशी भी खड़े नहीं कर पाई और दोनों ही निकाय में अध्यक्ष पद पर पराजय का मुंह देखना पड़ा।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावी सर पर है। भाजपा प्रदेश हाई कमान पहले ही घोषणा कर चुका है कि भाजपा गांव व ब्लॉक स्तर पर अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी, परंतु जिला पंचायत के वार्ड चुनाव अध्यक्ष पद पर भाजपा अपने प्रत्याशी उतारेगी।

यदि जिला पंचायत हापुड़ के गत चुनाव पर नजर डाले तो 19 वार्ड में से भाजपा तीन वार्डों में ही विजयी हुई थी। बसपा के टिकट पर विजयी रेखा नगर भाजपा में शामिल होने के बाद अध्यक्ष बनी। इस चुनाव में जमकर होर्स ट्रेडिंग हुई। भाजपा के सभी वार्डों में जीत फिलहाल मुश्किल सी दिखाई दे रही है होर्स ट्रेंडिग में शामिल लोगों को चुनाव मैदान में उतारने से भाजपा को बचना होगा। रेखा नागर ने कैसे पंचायत को चला रही है यह भी सर्व विदित है।

भाजपा देश के घुसपैठियों को भगा रही है परंतु बीजेपी में घुसपैठियों को शरण मिल रही है ऐसे घुसपैठिए जिन पर मुकदमे दर्ज है अवैध धंधों में लिप्त है वसूली जिनकी प्राथमिकता है ऐसे लोगों से सतर्क रहना भी जरूरी है।

सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!