
JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘शकुंतलम भारत’ थीम पर आधारित दूसरा वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):JMS वर्ल्ड स्कूल में दूसरा वार्षिक उत्सव ‘शकुंतलम भारत’ की थीम पर बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। यह थीम आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय मूल्यों को शिक्षा में समाहित करने का एक अनूठा तरीका थी।
इस भव्य कार्यक्रम में 900 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी रंगारंग, मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए, जगद्गुरु महामंडलेश्वर श्री प्रेमानंद जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर, प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक ने स्कूल के पिछले छह बेमिसाल सालों के सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
स्कूल के चेयरमैन राकेश सिंघल ने आए हुए सभी विशेष अतिथियों का पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिह्न भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल और सेक्रेटरी डॉ. रोहन सिंघल ने सभी अभिभावकों का स्कूल पर हमेशा विश्वास बनाए रखने और सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।
बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए ‘शकुंतलम’ नाटक की प्रस्तुति इतनी मार्मिक थी कि हर दर्शक की आँखों में आँसू आ गए। इस दूसरे वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की थीम ने सभी दर्शकों को पूरे भारत का एक काल्पनिक भ्रमण कराया।
विशेष रूप से, “ऑपरेशन सिंधुर” पर आधारित देशभक्ति प्रस्तुति ने सभी को भावुक कर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से इसे खूब सराहा गया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। छात्रों की अथक मेहनत और शिक्षकों की लगन का यह संगम वास्तव में एक यादगार और प्रेरणादायक आयोजन था।
JMS वर्ल्ड स्कूल परिवार सभी अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का हृदय से धन्यवाद करता है जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।
हापुड़ में खुल गया है “होशियारी देवी हॉस्पिटल”
आयुष्मान कार्ड (PMJAY)
राज्य बीमा कर्मचारी (ESIC)
प.दीनदयाल उपाध्याय
CAPF धारकों के उपचार व ऑपरेशन की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध: 9625774545































