
65 मरीजों में हुई चिकनगुनिया की पुष्टि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिले में छह साल बाद चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। CMO डॉक्टर सुनील त्यागी ने बताया कि तापमान में जैसे ही गिरावट आ रही है। डेंगू चिकनगुनिया फैलने वाले मच्छर के लार्वा भी समाप्त हो रहे हैं। इन बीमारियों का असर कम हो गया है। चिकनगुनिया को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
वर्ष 2018-19 में चिकनगुनिया का भयंकर प्रकोप रहा था। तब 80 से ज्यादा मामले सामने आए थे। इस बीमारी की चपेट में आने वाले मरीजों के जोड़ों में दर्द की सबसे अधिक समस्या रही जो कि उस समय के दर्द से अभी तक परेशान करता है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में अभी तक 65 मैरिज पॉजिटिव आए हैं। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग का जोर डेंगू को रोकने पर है। वही घर-घर जाकर मरीजों के सैंपल जुटे हैं जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
शादी को रॉयल, लग्जरी लुक देने के लिए विंटेज कार, डीजे ऑन व्हील बुक करें: 9761895786































