
पिलखुवा: पुल के नीचे खड़ी बाइक चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में घर से निकले एक छात्र की बाइक नगर पालिका के सामने पुल के नीचे खराब हो गई। इसके बाद चोरों ने खराब बाइक को चुरा लिया और फरार हो गए। पीड़ित मामले में तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पिलखुवा के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी छात्र के पिता रविंद्र कुमार ने बताया कि उनका बेटा स्कूल जा रहा था कि रास्ते में बाइक खराब हो गई। देर ना हो ऐसे में बालक ने पुल के नीचे बाइक खड़ी कर दी और स्कूल चला गया। दोपहर में वापस आया तो देखा कि बाइक गायब थी जिसके बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010































