
निःशुल्क चिकित्सा शिविर से 92 लोग हुए लाभान्वित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एलायंस क्लब हापुड़ सर्वोत्तम के तत्वावधान में रविवार को रेलवे रोड पर एक निःशुल्क रक्त जाँच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 92 लोगों ने शुगर, बीपी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जाँचें कराईं।
अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य-जागरूकता पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि नियमित जाँच से कई गंभीर रोगों से बचाव संभव है। उन्होंने शिविर में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
सचिव माधव बंसल एवम कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि छोटी-सी स्वास्थ्य जाँच भी बड़े बदलाव ला सकती है। उन्होंने बताया कि इस शिविर से अनेक लोगों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति की महत्वपूर्ण जानकारी मिली। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता का आश्वासन दिया!
इंटरनेशनल चेयरमैन डॉ. अनिल बाजपेई ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत समाज का आधार हैं। उन्होंने कहा कि एलायंस क्लब मानवसेवा के क्षेत्र में निरंतर महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने शिविर को अत्यंत उपयोगी बताया।
मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन अजय बंसल ने कहा कि समय पर की गई जाँच कई बीमारियों को रोक सकती है। उन्होंने क्लब के इस आयोजन को सराहनीय बताया। साथ ही टीम भावना और सेवा–संस्कृति की प्रशंसा की।
पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राकेश महेश्वरी एवम विनोद गुप्ता ने कहा कि यह शिविर समाज की वास्तविक आवश्यकता को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया। उन्होंने इसे क्लब की सामाजिक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
संरक्षक महावीर वर्मा ने कहा कि समाजसेवा लगातार किया जाने वाला संकल्प है। उन्होंने कहा कि टीम ने सेवा-भाव से कार्य करते हुए शिविर को सफल बनाया। उन्होंने सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका की सराहना की।
इस अवसर पर सुनील शर्मा, रविंदर सिंहल, सुनील गोयल, दिनेश महेश्वरी, अनिल स्वामी, लोकेश छावनी वाले,
डॉ. राजेश्वर सिंह, प्रमोद जिंदल, ललित गोयल आदि सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।
99 स्टोर से स्पोर्टस के चार जोड़ी जूते खरीदें 999/- रुपए में: 8191820867































