
छात्रों और शिक्षकों ने विकसित उत्तर प्रदेश के लिए सुझाव दिए
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान में दीवान इंटर कॉलेज हापुड़ के शिक्षको व छात्रो ने QR कोड स्कैन कर सुझाव दिए।
विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के तहत दीवान इंटर कॉलेज हापुड़ में गुरुवार को सुझाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों, छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने QR कोड स्कैन कर सूबे के विकास हेतु अपने-अपने सुझाव साझा किए। यह अभियान शिक्षा जगत में व्यापक जागरूकता एवं सहभागी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
कार्यक्रम का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज बड़ौदा हिन्दुवान के प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार तथा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय हापुड़ द्वारा नामित नोडल अधिकारी अमित कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षा, तकनीक, स्वास्थ्य, रोजगार व बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नए विचारों को प्रोत्साहित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। छात्रों व शिक्षकों के सुझाव निसंदेह प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।
नोडल अधिकारी अमित कुमार शर्मा ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय का दायित्व है कि वह विद्यार्थियों में नवाचार एवं भविष्य उन्मुख सोच को बढ़ावा दे। इस अभियान के माध्यम से मात्र सुझाव ही साझा नहीं किए जा रहे, बल्कि युवाओं में प्रदेश निर्माण की भावना भी विकसित हो रही है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सुझाव साझा करने के लिए प्रेरित किया एवं इसे नियमित रूप से जारी रखने का आह्वान किया।
अंत में विद्यालय परिवार द्वारा विकसित उत्तर प्रदेश 2047 की सफलता हेतु संकल्प लिया गया तथा अधिक से अधिक जानकारियां व सुझाव हर दिन साझा करने का निर्णय लिया गया।
विद्यालय के उपप्रधानाचार्य डॉ ऋषिपाल सिंह ,महेश कुमार वर्मा ,विजय सिंह, सुरेश चंद्र आदि उपस्थित रहे।
1st Mall of Hapur || M. 9557396447































