
अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):अगन माह की अमावस्या पर लाखों श्रध्दालुओ ने गुरुवार को बृजघाट गंगा तट पर स्नान किया और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
गंगा स्नान हेतु बडी संख्या में श्रध्दालु पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा,राजस्थान से बृजघाट पहुंचे और गंगा स्नान कर सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया।बृजघाट गंगा तट पर गुरुवार को अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर गरीबों को दान दिया और पुण्य कमाया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान से बड़ी तादाद में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट तथा पूठ घाट पर अमावस्या के दिन गंगा में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने हलवा, पूरी, फल आदि मां गंगा को अर्पित कर मां से आशीर्वाद मांगा।
दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने गरीबों को भोजन कराया और वस्त्र आदि वितरित किए।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627
























