
हापुड की दो हस्तियां मिली सीएम योगी आदित्यनाथ से,किया शुक्रिया अदा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड क्षेत्र की दो राजनीतिक हस्तियों ने बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट कर उनका शुक्रिया अदा किया।इन हस्तियों में गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र तेवतिया तथा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर थे।जनपद की दोनों हस्तियों ने लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।भेंट के दौरान गढ़ गंगा मेले के सफल आयोजन, इसके सुचारू संचालन में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किए गए सहयोग तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तारपूर्वक और सकारात्मक चर्चा की। मुख्यमंत्री के जनपद हापुड के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर मिल रहे मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के प्रति आभार व्यक्त किया।सीएम ने दोनों नेताओ को जनपद हापुड व पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के विकास का भरोसा दिलाया है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























