वीडियो देखें :
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि रालोद एक ऐसा राजनीतिक दल है,जो किसानों की समस्याओं की समस्याओं के साथ-साथ नागरिकों की समस्याओं के हल के लिए आवाज उठाता है।
रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने रविवार को हापुड़ में पत्रकार वार्ता के दौरान नए कृषि कानूनों को काला कानून बताया और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार निजीकरण पर उतारु है, जिससे देश में बेरोजगारी बढ़ेगी और पात्रों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। पैट्रोल, डीजल, गैस,बिजली के दामों में वृद्धि ने नागरिकों की कमर तोड़ दी है। रालोद पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगी। सपा से लोकदल में आए एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई।
इस मौके पर हेमंत मिश्रा,संजीव भरना, मतलूब गौड, अनिल गुप्ता, मनोज तेवतिया, चौधरी सुखवीर सिंह आदि उपस्थित थे।
Mobile Exchange offer: पुराना मोबाइल बेचें और खरीदे गारंटी के साथ. कॉल करें: 7409166666, 8979760159


























