
👁 0 views Views
बृजघाट पर गंगा मेला का हुआ उद्घाटन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):नगरपालिका गढ़मुक्तेश्वर के तत्वावधान मेंबृजघाट पर आयोजित कार्तिक पूर्णिमा गढ़ गंगा मेला उद्घाटन शुक्रवार को सांसद कुंवर सिंह तवंर,विधायक हरेंद्र तेवतिया जिला अध्यक्ष नरेश तोमर व चेयरमैन राकेश बजरंगी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया।बृजघाट पर दीपदान व कार्तिक पूर्णिमा स्नान हेतु बड़ी तादाद में श्रध्दालु बृजघाट पर गंगा स्नान हेतु पहुंचते है।यह साम्प्रदायिक सौहार्द, अनेकता में एकता,आस्था, संस्कृति और जनभावना का अद्भुत संगम है।


























