
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर सोमवार को निजामपुर में शिवा ढाबे के पास ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली व एक कार की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान दिल्ली एटीएस में तैनात कांस्टेबल प्रशांत की गाड़ी हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई जबकि ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में लदी ईंटें भी सड़क पर बिखर गई। इस दौरान ई रिक्शा भी हादसे की चपेट में आ गई। जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी लोगों का हाल जाना। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाने की प्रक्रिया शुरू की।
मामला सोमवार का है जब प्रशांत अपनी कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह शिवा ढाबा निजामपुर के पास पहुंचे और लेन चेंज करने लगे। तभी सर्विसरोड से आ रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की गाड़ी से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। हालांकि उस दौरान एटीएस दिल्ली कांस्टेबल प्रशांत चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि प्रशांत दीपावली पर छुट्टी लेकर अपनी कार से दिल्ली से हापुड़ आ रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
99 स्टोर से दिवाली उपहार खरीदे 99/- रुपए में: 8191820867
































